जिज्ञासा हॉस्पिटल में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी का गरिमामय आगमन, चिकित्सकों और प्रबुद्ध जनों से किया संवाद

जिज्ञासा हॉस्पिटल में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी का गरिमामय आगमन, चिकित्सकों और प्रबुद्ध जनों से किया संवाद

जिज्ञासा हॉस्पिटल में मंगलवार को एक गौरवपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का अस्पताल परिसर में गरिमामय आगमन हुआ। इस विशेष अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सी.पी. सिंह एवं वाइस चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया। इसके बाद मंत्री ने शहर के चिकित्सकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर उनके विचार सुने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए।

इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में शहर के मेयर विनोद अग्रवाल, कुन्दरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला और जिलाध्यक्ष आकाश पाल सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए।

अस्पताल प्रशासन की ओर से चेयरमैन डॉ. सी.पी. सिंह ने संस्थान की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और जनहित में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं वाइस चेयरमैन डॉ. यशवीर सिंह ने अस्पताल की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों की सेवा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राहुल कुमार, मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ. करिश्मा सिंह, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार सिंह, आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. शारिक अरशद सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिज्ञासा हॉस्पिटल परिवार ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनके आगमन को संस्थान के लिए प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण क्षण बताया। यह आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं, जनसंवाद और समाजहित में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।