पीलीभीत के ललौरी खेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के बेटे और गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के भतीजे वीर सिंह गंगवार की चाइनीज माझा में फंसने से गर्दन कटी, घायल बरेली के अस्पताल में भर

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत के ललौरी खेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के बेटे और गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के भतीजे वीर सिंह गंगवार की चाइनीज माझा में फंसने से गर्दन कटी,
घायल बरेली के अस्पताल में भर्ती,इलाज जारी।
बरेली में प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज माझा की बिक्री जारी।


पीलीभीत विकासखंड ललौरी खेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार एवं यूपी सरकार में गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे वीर सिंह गंगवार की बरेली में चाइनीज मांझे में फसकर गर्दन गंभीर रूप से कट गई है।यह हादसा शहर के श्यामगंज फ्लाईओवर पर हुआ जब वह स्कूटर से जा रहे थे।उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।आपको बता दें जानकारी के अनुसार आदित्य वीर सिंह गंगवार स्कूटी के साथ सड़क पर गिर गया।पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया।आसपास के लोग उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए।परिवार को सूचना दी गई।घटना सोमवार सुबह 6 बजे हुई।सूचना मिलते ही मंत्री संजय गंगवार अस्पताल पहुंचे और अपने घायल भतीजे के इलाज संबंधी स्थिति को जाना,मंत्री अपने भतीजे की हालत को देखकर बेहद नाराज हुए,मंत्री ने कहा- प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में चाइनीज मांझा कैसे बिक रहा है, इस संबंध में डीएम-एसएसपी दोनों को से बात करूंगा।
आपको बता दें ब्लॉक प्रमुख (पिता) अजय कुमार गंगवार के मुताबिक घायल आदित्य वीर सिंह गंगवार कक्षा 9 का छात्र है,आदित्य रविवार सुबह करीब सात बजे रोज की भांति गांधी उद्यान मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहा था.जब वह श्यामतगंज पुल से गुजर रहा था,तभी सड़क पर फैला चाइनीज मांझा अचानक उसकी गर्दन और चेहरे से लिपट गया.मांझे की धार इतनी तेज थी कि उसकी गर्दन और चेहरे पर गहरे कट लग गए और लहूलुहान हो गया।गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आदित्य ने हिम्मत नहीं हारी.खुद ही बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचने का साहस दिखाया।शहर के एक निजी अस्पताल में आदित्य भर्ती है,जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।