शिक्षा को समर्पित भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ: गांव-गांव जाकर बच्चों को बांटी कॉपी-पेंसिल*

भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला कांकेर द्वारा आज 'शाला प्रवेश उत्सव 2026' के अवसर पर एक सराहनीय पहल की गई। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री भागीराम साहू जी ने जिले के सुदूर गांवों का दौरा कर स्कूली बच्चों को कॉपी और पेंसिल का वितरण किया।
इस पुनीत कार्य में प्रकोष्ठ के सहसंयोजक श्री रमाशंकर श्रीवास्तव का भी सहयोग रहा श्री साहू ने कहा, "भाजपा का संकल्प है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। शाला प्रवेश उत्सव सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, समाज का उत्सव है। हमारा प्रयास है कि हर नौनिहाल मुस्कुराते हुए स्कूल पहुंचे।"ग्रामीण अंचलों में अभिभावकों और बच्चों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की। नवप्रवेशी बच्चों के चेहरे पर कॉपी-पेंसिल पाकर खिली मुस्कान देखते ही बन रही थी। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ कांकेर लगातार शिक्षा की गुणवत्ता और शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रतिबद्ध है।
📚 *शिक्षा का संकल्प, भाजपा के साथ* ✏️