मोहर्रम पर्व को लेकर कटघर थाने में पीस कमेटी की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मोहर्रम पर्व को लेकर कटघर थाने में पीस कमेटी की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुरादाबाद। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी कटघर द्वारा थाना कटघर परिसर में पीस कमेटी एवं ताजियेदारों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी ताजियेदारों एवं मौजूद गणमान्य लोगों से मोहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, निर्धारित मार्गों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने की बात कही। प्रशासन ने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।