एटा/जलेसर: बाकलपुर में गंदे पानी से गलियाँ जलमग्न, ग्रामीणों को संक्रामक रोगों का खतरा, जिम्मेदार बेखबर।

*एटा/जलेसर: बाकलपुर में गंदे पानी से गलियाँ जलमग्न, ग्रामीण परेशान।*


जलेसर/एटा:

जनपद एटा की तहसील जलेसर के विकास खंड अवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत इसौली के गांव बाकलपुर की गलियों में बह रहे गंदे पानी की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में भरे गंदे पानी से होकर गुजरने को ग्रामीण मजबूर हैं। गांव के गंदे पानी की निकासी हेतु गाँव के बाहर नाले तक एक पक्की नाली बनी हुई है जो पूरी तरह से चौक हो गई है। नाली में पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गांव की गलियों में घुस रहा है। जिससे ग्रामीणों को संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाकलपुर गाँव में कभी कोई सफाई कर्मी सफाई करने के लिए नहीं आता है जबकि गांव में सफाई हेतु सफाई कर्मी तैनात है। पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत इसौली के गांव बाकलपुर में देखने को मिल जाएगा। गंदे पानी की समस्या से अवगत कराने हेतु खण्ड विकास अधिकारी अवागढ़ को फोन लगाया गया लेकिन बात नहीं हो पाई। अगर गंदे पानी के जल भराव की इस ग़ंभीर समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण जिला अधिकारी एटा से मिलकर शिकायती पत्र सौंपेंगे। शिकायत करने वालों में प्रमुख रूप से भंवर पाल सिंह लोकेंद्र पाल सिंह राजेंद्र सिंह सुरेंद्र पाल सिंह अजेंद्र प्रताप सिंह बंटू ठाकुर रामपाल सिंह रमेश पाल सिंह सुरेश पाल सिंह रघुवीर सिंह सुरेंद्र पाल सिंह दीपू सिंह धर्मवीर सिंह एवं अन्य कई ग्रामीणों ने जल भराव की इस ग़ंभीर समस्या को लेकर विरोध प्रकट किया है।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।