भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, सपा नेता राशिद हसन चिश्ती ने कराया शरबत वितरण।

फतेहपुर सीकरी (आगरा), 11 जून 2026। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए कस्बा फतेहपुर सीकरी बस स्टैंड के पास समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राशिद हसन चिश्ती के नेतृत्व में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों, यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सामाजिक सेवा की इस पहल की सराहना की। राशिद हसन चिश्ती ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। ऐसे आयोजन लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष शाकिर अब्बासी, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा आरिफ अल्वी, पूर्व नगर अध्यक्ष गब्बर कुरैशी, सभासद शकील उस्मानी, दिनेश सोगरवाल, सगीर मुस्तफाई, आसिफ कुरैशी, नगर अध्यक्ष छात्र सभा इरफ़ान कुरैशी, इंजीनियर असलम कुरैशी, जाकिर कुरैशी, इरफ़ान अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।