वडोदरा यार्ड रीमॉडलिंग का असर: एकता नगर–बनारस एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी, 22 ट्रेनों का ठहराव छायापुरी स्टेशन पर

वडोदरा यार्ड रीमॉडलिंग का असर: एकता नगर?बनारस एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी, 22 ट्रेनों का ठहराव छायापुरी स्टेशन पर

गोरखपुर। पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जानकारी जारी करते हुए बताया कि एकता नगर?बनारस एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा, जबकि 22 ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से वडोदरा स्टेशन के बजाय छायापुरी स्टेशन पर दिया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, वडोदरा स्टेशन पर चल रहे आधारभूत संरचना उन्नयन कार्यों के कारण यह व्यवस्था लागू की गई है।

एकता नगर?बनारस एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

20903 एकता नगर?बनारस एक्सप्रेस 16 एवं 23 जून 2026 को डभोई?कायावरोहण?मियागाम करजन मार्ग से संचालित की जाएगी।

20904 बनारस?एकता नगर एक्सप्रेस 18 जून 2026 को मियागाम करजन?कायावरोहण?डभोई मार्ग से चलाई जाएगी।

22 ट्रेनों का ठहराव छायापुरी स्टेशन पर

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विशेष एवं नियमित ट्रेनों का ठहराव वडोदरा के स्थान पर छायापुरी स्टेशन पर प्रदान किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं?

09196 मऊ?प्रतापनगर (वडोदरा) विशेष

09120 लालकुआँ?वडोदरा विशेष

05033 गोमती नगर?बांद्रा टर्मिनस विशेष

09186 कानपुर अनवरगंज?मुंबई सेंट्रल विशेष

09190 कटिहार?मुंबई सेंट्रल विशेष

05034 बांद्रा टर्मिनस?गोमती नगर विशेष

09112 गोरखपुर?वडोदरा विशेष

09183 मुंबई सेंट्रल?बनारस विशेष

05053 गोरखपुर?बांद्रा टर्मिनस विशेष

09184 बनारस?मुंबई सेंट्रल विशेष

09195 प्रतापनगर?मऊ विशेष

09189 मुंबई सेंट्रल?कटिहार विशेष

05017 मऊ?वलसाड विशेष

05054 बांद्रा टर्मिनस?गोरखपुर विशेष

09185 मुंबई सेंट्रल?कानपुर अनवरगंज विशेष

09119 वडोदरा?लालकुआँ विशेष

05018 वलसाड?मऊ विशेष

05184 बांद्रा टर्मिनस?आजगढ़ विशेष

09111 वडोदरा?गोरखपुर विशेष

22922 गोरखपुर?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

20942 गाजीपुर सिटी?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

19037 बांद्रा टर्मिनस?बरौनी एक्सप्रेस

रेलवे ने बताया कि इन सभी ट्रेनों का निर्धारित समयानुसार छायापुरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रहेगा।

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के अद्यतन समय, ठहराव स्टेशन और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है। वडोदरा स्टेशन पर चल रहे आधुनिकीकरण कार्यों के पूरा होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

रेलवे का कहना है कि यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य भविष्य में ट्रेनों के अधिक सुरक्षित और सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।