पुणे मंडल में 14 जून को ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और रिशेड्यूल

पुणे मंडल में 14 जून को ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और रिशेड्यूल

मुंबई। मध्य रेलवे के पुणे मंडल में सिग्नल, दूरसंचार तथा ओवरहेड उपकरणों से जुड़े आवश्यक कार्यों के लिए 14 जून 2026 (रविवार) को विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के चलते मुंबई, पुणे, नागपुर, भुसावल और अन्य मार्गों पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला ने बताया कि रेलवे संरचना को और अधिक सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने के लिए यह ब्लॉक आवश्यक है। इसके कारण कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को आंशिक रूप से समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) तथा कुछ को पुनर्निर्धारित (रिशेड्यूल) किया गया है।

तीन प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द

14 जून को चलने वाली 11007/11008 सीएसएमटी?पुणे?सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी।

इसके अलावा, 13 जून को चलने वाली 12136 नागपुर?पुणे एक्सप्रेस तथा 14 जून को चलने वाली 12135 पुणे?नागपुर क्सप्रेस भी रद्द कर दी गई हैं।

कई ट्रेनों का मार्ग आंशिक रूप से प्रभावित

13 जून को चलने वाली 12940 जयपुर?पुणे एक्सप्रेस तथा 14 जून को चलने वाली 12127 सीएसएमटी?पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस को खड़की स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा।

वहीं, 12 जून को रवाना होने वाली 11078 जम्मू तवी?पुणे एक्सप्रेस और 13 जून को चलने वाली 11406 अमरावती?पुणे एक्सप्रेस हडपसर स्टेशन तक ही संचालित होंगी।

खड़की से शुरू होंगी दो ट्रेनें

14 जून को चलने वाली 12128 पुणे?सीएसएमटी इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 12939 पुणे?जयपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित स्टेशन पुणे के बजाय खड़की स्टेशन से प्रस्थान करेंगी।

रानी कमलापति एक्सप्रेस का समय बदला

14 जून को चलने वाली 22171 पुणे?रानी कमलापति एक्सप्रेस को भी पुनर्निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन पहले दोपहर 3:15 बजे पुणे से रवाना होने वाली थी, लेकिन अब शाम 7:55 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच करने और बदली हुई समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। रेलवे ने कहा है कि ये ट्रैफिक ब्लॉक संरक्षा और बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए जरूरी हैं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए रेलवे ने सहयोग की अपेक्षा की है।