अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लगेज लॉकर सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लगेज लॉकर सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

अहमदाबाद। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार से अत्याधुनिक ?डिजिटल लगेज लॉकर? सेवा शुरू कर दी गई। इस नई सुविधा के माध्यम से यात्री अब अपना सामान सुरक्षित रूप से लॉकर में रखकर बेफिक्र होकर शहर में घूमने, खरीदारी करने या अन्य जरूरी कार्य निपटा सकेंगे।

इस सुविधा का शुभारंभ 10 जून को स्टेशन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौजूद रहकर डिजिटल लॉकर सिस्टम का निरीक्षण किया और इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगी जो दूसरे शहरों से अहमदाबाद पहुंचते हैं या जिनकी अगली ट्रेन में लंबा इंतजार होता है। ऐसे यात्रियों को अब भारी सामान के कारण स्टेशन पर रुकने की मजबूरी नहीं रहेगी। वे अपना छोटा या बड़ा सामान सुरक्षित लॉकर में रखकर शहर में कहीं भी जा सकेंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि डिजिटल लगेज लॉकर प्रणाली पारंपरिक क्लॉक रूम की तुलना में अधिक सुरक्षित, स्वचालित और तकनीक आधारित है। इसमें सामान रखने और प्राप्त करने की प्रक्रिया भी सरल और सुविधाजनक बनाई गई है।

रेलवे का मानना है कि इस आधुनिक सुविधा से यात्रियों के यात्रा अनुभव में सुधार होगा और स्टेशन पर उपलब्ध सेवाओं का स्तर भी बेहतर होगा।