बकाया पैसा मांगने पर चाकू से वार कर किया बुरी तरह जख्मी।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित शिवपुरी मोहल्ला निवासी राज कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पिता राजेंद्र साह ने वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन दे कर अपने ही मोहल्ला निवासी रोहित कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष पिता ओम प्रकाश साह पर बकाया पैसा मांगने पर चाकू से वार कर बुरी तरह जख्मी करने तथा गले से सोने का चैन खींच लेने का आरोप लगाया है।उसने अपने आवेदन में लिखा है,कि सोमवार की सुबह नरदेवी मंदिर के प्रांगण में रोहित से बकाया पैसा मांगा तो मुझसे गाली गलौज करते हुए चाकू से मेरे सिर पर वार कर दिया।जिससे मेरा सिर कट गया।और मैं नीचे गिर पड़ा।उसी दौरान मेरे गले से सोने का चैन खींच कर भाग गया। इस बाबत वाल्मीकि नगर थाने के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।