पीलीभीत में हुआ दर्दनाक हादसा। पीलीभीत के गांव गौनेरी बदी में बारात छोड़कर बस से वापस आ रहे पिता पुत्र की बस में 11000 लाइन के तार से टचिंग होने पर उतरा करंट,हुई दर्दनाक मौत। सज्जन खान पुत्र झम्म

लोकेशन/थाना जहानाबाद,
जिला पीलीभीत
रिपोर्टर /राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत में हुआ दर्दनाक हादसा।

पीलीभीत के गांव गौनेरी बदी में बारात छोड़कर बस से वापस आ रहे पिता पुत्र की बस में 11000 लाइन के तार से टचिंग होने पर उतरा करंट,हुई दर्दनाक मौत।

सज्जन खान पुत्र झम्मन खान और उनके पुत्र सुभान खान निवासी मोहल्ला फीलखाना जिला पीलीभीत की बस में लटक रही 11000 की बिजली लाइन से करंट आ जाने से हुई दर्दनाक मौत।

मौके पर पहुंची थाना जहानाबाद पुलिस,शव पोस्टमार्टम को भेज घटना के संबंध में जांच में जुट गई।


बिजली विभाग के प्रति स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला।

स्थानीय ग्रामणों ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन।

ग्रामीणों का कहना है कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली के तार हटाने के लिए सूचित कर चुके थे मगर उनके द्वारा बिजली के तार नहीं हटाए गए,उनकी लापरवाही से तो लोगों की मौत हो गई है।

सूचना मिलने पर सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सदर नताशा गोयल और एसडीएम न्यायिक पवन यादव नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी मौके पर पहुंचे तथा समझा बूझाकर सड़क पर बैठे ग्रामीणों को हटाया।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गौनेरी बदी का है पूरा मामला।