अंबाला मंडल में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, फिट इंडिया मूवमेंट को मिला बढ़ावा

अंबाला। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रेलवे कर्मचारियों में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंबाला मंडल खेल संघ द्वारा रेल विहार कॉलोनी में ?संडे ऑन साइकिल? साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने ऑफिसर्स क्लब, रेल विहार, अंबाला छावनी से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

साइक्लोथॉन में रेलवे कर्मचारियों, खिलाड़ियों तथा रेलवे सुरक्षा बल के जवानों सहित लगभग 60 से 70 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने रेल विहार कॉलोनी में साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली और नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन कर्मचारियों को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन फिटनेस, स्वास्थ्य और सामूहिक सहभागिता के संदेश के साथ हुआ। आयोजन ने रेलवे कर्मचारियों की स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

यशांजीत सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबाला मंडल