शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों को दिखा रहे हैं भूमाफ़ीया ठेंगा। पीलीभीत जनपद में तहसील सदर क्षेत्र के कस्बा जहानाबाद नगर में काटी जा रही हैँ अवैध रूप से कालोनियां। खेतों और हरे भरे बागों क

लोकेशन/पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920

शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों को दिखा रहे हैं भूमाफ़ीया ठेंगा।

पीलीभीत जनपद में तहसील सदर क्षेत्र के कस्बा जहानाबाद नगर में काटी जा रही हैँ अवैध रूप से कालोनियां।

खेतों और हरे भरे बागों को उजाड़ कर बनाई जा रही हैं कालोनाईजरों के द्वारा अवैध रूप से कॉलोनियां।

कॉलोनाइजर कॉलोनी के रास्ते को लेने के लिए जबरन नेशनल हाईवे और वन विभाग की ग्रीन लैंड की भूमि को भी कब्जा कर लगातार रात दिन बालू से पाट रहे हैं।

यहां तक की बरसाती और नगर और बस्ती का गंदा पानी निकालने के लिए बनाई गई सरकारी गूल पर भी पूर्ण रूप से कब्जा कर लिया गया है।

शाहजहांपुर जिले में वंडा के रहने वाले कालोनाइजरों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है कि वह जिले के प्रतिष्ठ माननीय के व्यक्ति हैं।जिसकी वजह से बह खुलेआम अवैध रूप से कार्य कर रहे हैं।

सूत्र बता रहे हैं की खेत की जगह के अलावा भी सरकारी जगह पर भी कब्जा कर लिया गया है,अगर समय रहते प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो सरकारी जगह पर पूर्ण रूप से इन माफियाओं का कब्जा हो जाएगा।

पीलीभीत जनपद की तहसील सदर क्षेत्र की नगर पंचायत जहानाबाद अमरिया हरिद्वार नेशनल हाईवे,अकबरगंज गोटिया निकट गंगा एचपी गैस एजेंसी के पास का है पूरा मामला।