विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 

बहराइच: विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर के रायपुर राजा स्थित न्यू शाइन शिक्षण\ प्रशिक्षण संस्थान की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की अध्यक्ष ज्योति सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिलाष वर्मा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सविता वर्मा,किसान डिग्री कालेज की शिक्षिका डॉ तसनीम फातिमा ज़ैदी के साथ ही अन्य लोग शामिल हुए।सभी ने पौधा लगाकर आम लोगों को प्रकृति बचाने का संदेश देते हुए पर्यावरण का हमारे जीवन में कितना महत्व है इस पर चर्चा की। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अभिलाष वर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से बचाव के लिए वृक्ष ही सबसे बड़ा सहारा हैं। एक पेड़ कई पीढ़ियों को जीवन देता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे। तभी हमारा पर्यावरण स्वच्छ और संतुलित रह सकेगा