मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर गायक हिमेश रेशमिया, श्रद्धालुओं संग खिंचवाईं सेल्फियां

मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर गायक हिमेश रेशमिया, श्रद्धालुओं संग खिंचवाईं सेल्फियां

कटड़ा। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार हिमेश रेशमिया बुधवार को माता वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने भवन पहुंचकर मां वैष्णो देवी के चरणों में माथा टेका और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

दर्शन के दौरान हिमेश रेशमिया को देखकर श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा मार्ग और भवन परिसर में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फियां लीं और तस्वीरें खिंचवाईं। हिमेश ने भी अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया तथा उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे हिमेश रेशमिया की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्सुकता दिखाई दी। उनके दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा और दर्शन प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रही।

धार्मिक आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा के दौरान हिमेश रेशमिया ने मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उनके आगमन की खबर से प्रशंसकों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।