एटा: भाजपा नेत्री नीलम प्रजापति के नेतृत्व में एसडीएम जलेसर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

*एटा: भाजपा नेत्री नीलम प्रजापति के नेतृत्व में एसडीएम जलेसर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।*


जलेसर/एटा:

लोकमाता देवी महारानी अहिल्याबाई होलकर का साइन बोर्ड प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर, ग्राम पंचायत इसौली, थाना- सकरौली जिला - एटा में लगा हुआ था जिसको अराजक तत्वों ने सोमवार रात में कालिख लगाकर छतिग्रस्त कर दिया। प्राइमरी स्कूल मोहनपुर के पास लगे साइन बोर्ड पर कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने कालिख पोत कर लोक माता देवी महारानी अहिल्याबाई होल्कर का अपमान किया है। इस संबंध में भाजपा नेत्री नीलम प्रजापति सदस्य जिला कार्य समिति भाजपा एटा के नेतृत्व में एसडीएम जलेसर को सोपा गया है। ज्ञापन एसडीएम जलेसर पीयूष रावत की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन एवं नायब तहसीलदार मनीष कुमार सिंह ने ज्ञापन प्राप्त किया और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार,विनोद कुमार धनगर, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र धनगर, राकेश धनगर, विनोद कुमार,अनिल कुमार धनगर , पुष्पेंद्र सिंह , अनिल प्रधान ,विजय सिंह ,सुरेंद्र सिंह प्रधान, कृष्ण कुमार, जीतू गिरी, भुवनेश, आदि लोग मौजूद रहे।
भाजपा नेत्री नीलम प्रजापति ने कहा कि लोक माता देवी महारानी अहिल्याबाई होलकर के साइन बोर्ड पर कालिख पोत कर जगन्य अपराध किया है। जिन व्यक्तियों ने कालिख पोती है उनको भी जन्म देने वाली एक माता है ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।