एटा: मोहनपुर में अराजक तत्वों ने अहिल्या बाई हॉलकर के बोर्ड पर कालिख पोती, बघेल समाज में भारी आक्रोश, पुलिस जाँच में जुटी।

*एटा: मोहनपुर में अराजक तत्वों ने अहिल्या बाई हॉलकर के बोर्ड पर पोती कालिख, ग्रामीणों में आक्रोश।*

जलेसर/एटा:

जनपद एटा की जलेसर तहसील के सकरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इसौली के गांव मोहनपुर में बीती सोमवार रात अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर के पास लगे हुए अहिल्याबाई होलकर के बॉर्ड पर कालिक पोत दी है। आज मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने अहिल्या बाई होल्कर का कालिख से पुता हुआ बोर्ड देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इससे ग्रामीणों के साथ बघेल समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही सकरौली पुलिस मौके पर पहुंची है और अराजक तत्वों के बारे में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। सकरौली थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया है कि इस घटना की पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मोहनपुर के मनीराम बघेल, जीवाराम बघेल, शैतान सिंह बघेल, नूर सिंह बघेल, श्याम सिंह बघेल, रामशंकर बघेल एवं बघेल समाज के अन्य कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र जाँच कर घटना का अनावरण करते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की माँग की है।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।