हर हर महादेव देव की आवाज से गूंज उठा गोस्वामी भवन 

हर हर महादेव देव की आवाज से गूंज उठा गोस्वामी भवन

पाली सिटी गोस्वामी भवन में आयोजित पांच दिवसीय शिव महा पुराण कथा के तीन दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुप्रसिद्ध परम पूज्य श्री कौशल जी महाराज ने भगवान शिव पुराण की महिमा बेल पत्र पूजा एवं भक्तों के प्रति भगवान की असीम कृपा का भावपूर्ण वर्णन किया।महाराज ने कहा कि शिव महा पुराण कथा मानव जीवन को धर्म भक्ति और संस्कारों से जोड़ने का दिव्य माध्यम है। कथा श्रवण से मन को शांति आत्मा को संतोष तथा जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति रस में सराबोर हो गए।कथा के समापन पर भगवान की महाआरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।अलग अलग भामोसा द्वारा प्रसाद वितरण किया जाता है आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर परीक्षित गोस्वामी समाज भवन के अध्यक्ष भवर भारती कांता पूरी दिग विजय गोस्वामी सोहन पूरी भवर सिंह जगदीश दहिया कौशिल्या दहिया ने भागवत महापुराण की आरती की