अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की वैठक में  संबंधित अधिकारियों से कराए जाने वाले कार्यों की तैयारी के संबंध में ली बिंदुवार जानकारी

अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा ने ली बाढ़ क्षेत्रों के अनुश्रवण हेतु बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक

अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की वैठक में संबंधित अधिकारियों से कराए जाने वाले कार्यों की तैयारी के संबंध में ली बिंदुवार जानकारी

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से संबंधित सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ विभागीय स्तर पर आवश्यक तैयारी कर लें बाढ़ के समय कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए के दिए निर्देश

चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशन में
अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ क्षेत्रों के अनुश्रवण हेतु बाढ़ से निपटने तथा बचाव व राहत की तैयारी बैठक आयोजित की गई । इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से बाढ़ के संबंध में बाड़ चौकियों के लिए स्थल का चिन्हांकन सहित अन्य तैयारियों में लापरवाही ना हो । बाढ़ के समय परिवार विस्थापित होने पर जो स्कूल चयनित किए जाते हैं उनकी साथ- सफाई पहले से हो जाए, स्कूल अच्छी स्थिति में हों, शौचालय ठीक हो बिल्डिंग ठीक हो वहां पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी और पीने के लिए शुद्ध पानी यह सुनिश्चित कर लिया जाए। अपर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि भूसे का टेंडर समय से कर लिया जाए। बाढ़ के समय पशुओं को विस्थापित किए जाने के लिए उचित स्थल का चयन भी कर लिया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी चिकित्सालयों में मौसम जनित बीमारियों से संबंधित पर्याप्त संख्या में दवाएं उपलब्ध हो एंटी वैनम वैक्सीन व सांप जैसे विषैला जीवों से बचाव की वैक्सीन प्राथमिकता के साथ उपलब्ध हो । अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि जो आंधी तूफान से पोल गिर और टूट सकते हैं जर्जर स्थिति में है उनको समय रहते अभियान चलाकर चिन्हित कर बदल दिया जाए। कहीं भी तार गिरने से बिजली संबंधी कोई भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा की नाव और गोताखोर की लिस्ट तैयार कर लिया जाए । नाव अच्छी स्थिति में हो जर्जर स्थिति में ना हों नाव पर्याप्त हों उनकी कैपेसिटी फिक्स करवा लिया जाए।अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंता अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी जल भराव की स्थिति शहर में ना हो और नालियां नाली चोक हैं जाम की स्थिति में हैं उसकी साफ सफाई करा लिया जाए। कही भी गंदगी का अंबार ना हो झाड़ियां की कटाई करा दिया जाए। फॉगिंग दवाओं एंटी लार्वा चूना का छिड़काव रेगुलर होता रहे। ने कहा की बाढ़ समाप्त होने के पश्चात क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है इसलिए बाढ़ प्रबंधन से संबंधित सभी अधिकारी ठीक ढंग से तैयारी कर लें । मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाढ़ क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव, टीकाकरण प्राथमिकता से कराएं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ के समय में कितना पानी छोड़ा जा रहा है इसकी सही-सही जानकारी विभाग के अधिकारियों को होनी चाहिए इसका आकलन पहले से कर लिया जाए उसी के अनुसार तैयारी कर लिया जाए बाढ़ संबंधी पानी का पूरा कैलकुलेशन होना चाहिए कोई भी बाढ़ से संबंधित कैजुअल्टी ना हो यह सुनिश्चित करें।


अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ से संबंधित सभी अधिकारी प्राथमिकता के साथ विभागीय स्तर पर आवश्यक तैयारी कर लें बाढ़ के समय कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० वाई के राय सहित अन्य बाढ़ से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।