मजबूत निर्णय लेकर बनी आयरन लेडी और पीलीभीत की बेटी के नाम से विख्यात डॉक्टर आस्था अग्रवाल के नेतृत्व में के नगर पालिका परिषद का 3 वर्षों का कार्यकाल,दमदार और बेमिसाल  पीलीभीत नगर में 3 वर्षों

रिपोटर राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत
मोबाइल नंबर 9719672920

मजबूत निर्णय लेकर बनी आयरन लेडी और पीलीभीत की बेटी के नाम से विख्यात डॉक्टर आस्था अग्रवाल के नेतृत्व में के नगर पालिका परिषद का 3 वर्षों का कार्यकाल,दमदार और बेमिसाल

पीलीभीत नगर में 3 वर्षों में हुए विकास कार्यों की पीलीभीत नगर परिषद की पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी.

3 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने बताया पीलीभीत नगर में 13 मई 2023 को पीलीभीत की जनता ने मुझे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर नगर पालिका परिषद पीलीभीत के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी थी,शपथ ग्रहण समारोह में मैंने एवं 27 सभासदों ने शहर के समग्र विकास का संकल्प लिया था।

जनता के आशीर्वाद और सहयोग के हमारे कार्यकाल के तीन वर्ष कुशलपूर्वक पूर्ण हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की जनकल्याणकारी नीति को आधार बनाकर नगर पालिका परिषद के द्वारा जनहित से जुड़ी योजनाओं एवं विकास कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जा रहा है,हमारा प्रयास है कि नगर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो तथा पीलीभीत को स्वच्छ सुंदर सुरक्षित एवं विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जा सके।

डॉ आस्था ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आगे बताया है इन तीन वर्षों में नगर पालिका परिषद पीलीभीत ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं, शहर में 154 से अधिक सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कराकर आवागमन को सुगम बनाया गया है,जल भराव की समस्या के समाधान के लिए लगभग 20 बड़े नालों का निर्माण कराया गया जिससे जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिली है,वहीं बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए शहर में 173 हाईमास्ट लगाए गए हैं तथा 45.50. 60 एवं 90वाट की लगभग 6900 एलईडी लाइट बल्ब स्थापित कराई गई है, नौगमा ओवर ब्रिज पर 66 पोल लगाकर उसे पूर्ण रूप से रोशन किया गया है।

जलकल विभाग के माध्यम से दूधियां मंदिर रोड आवास विकास एवं वाटर वर्कस कंपाउंड में नए नलकूप स्थापित किए गए जिससे पेयजल व्यवस्था को सुधार किया गया,शहर की गलियों में पेयजल लीकेज की समस्याओं का समाधान कराया गया। प्रमुख स्थानों पर आरओ वाटर कूलर लगाए गए तथा रोडवेज बस स्टेशन पर आरओ वॉटर प्लांट का जीर्णोद्धा कर उसे पुनः संचालित कराया गया। गर्मियों में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल प्याऊ भी संचालित किया जा रहे हैं।

अंत में आस्था अग्रवाल ने कहा मैं शहर को संभालने का संकल्प लेकर अकेले आगे वड़ी जनता मेरे साथ जुड़ती गई, इन तीन वर्षों में शहर वासियों ने मुझे जो स्नेह दिया इस पर मैं कहना चाहूंगी"मैं अकेली ही चली थी जान ए मंजिल,मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया"।