एलएचएस निर्माण कार्य के चलते टनकपुर-बरेली मेला स्पेशल ट्रेन रहेगी निरस्त

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में बरेली सिटी यार्ड स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एलएचएस निर्माण कार्य के अंतर्गत प्रोटेक्शन प्लेट लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 05307 टनकपुर-बरेली जं. मेला स्पेशल 23 एवं 28 मई, 2026 को निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 05308 बरेली जं.-टनकपुर मेला स्पेशल 24 एवं 29 मई, 2026 को निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।