लेखपाल परीक्षा के लिए रेलवे की बड़ी पहल, बरेली-मथुरा के बीच चलेगी परीक्षा विशेष ट्रेन

उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 05309/05310 बरेली जं.-मथुरा जं.-बरेली जं. परीक्षा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 21 मई, 2026 को संचालित की जाएगी, जिससे हजारों परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 05309 बरेली जं.-मथुरा जं. परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई को बरेली जं. से 04.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बदायूँ (04.48), उझानी (05.00), सोरो सुकर क्षेत्र (05.32), कासगंज (06.10), सिकन्दरा राव (06.36), हाथरस सिटी (07.17) तथा मथुरा कैंट (08.30) पर ठहराव के बाद मथुरा जं. 08.45 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 05310 मथुरा जं.-बरेली जं. परीक्षा विशेष गाड़ी मथुरा जं. से 13.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मथुरा कैंट (13.25), हाथरस सिटी (14.13), सिकन्दरा राव (14.42), कासगंज (15.20), सोरो सुकर क्षेत्र (15.40), उझानी (16.17) तथा बदायूँ (16.35) से होते हुए बरेली जं. 17.50 बजे पहुंचेगी।

इसके साथ ही परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है।

55335 कासगंज-मथुरा जं. सवारी गाड़ी को कासगंज से 80 मिनट पुनर्निर्धारित कर अब 13.00 बजे चलाया जाएगा।

15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस को 65 मिनट रि-शिड्यूल कर अब 12.45 बजे कानपुर अनवरगंज से रवाना किया जाएगा।

वहीं 55345 लखनऊ जं.-कासगंज सवारी गाड़ी को रावतपुर से फर्रूखाबाद के बीच 65 मिनट नियंत्रित कर फर्रूखाबाद से अब 13.00 बजे चलाया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि परीक्षा के दिन यात्रियों एवं अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी परेशानी के समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।