कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी विशेष ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी, यात्रियों को राहत

कानपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04127/04128 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन साप्ताहिक आधार पर संचालित की जा रही है, जिससे गर्मी के मौसम में पूर्वोत्तर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन दिनांक 21.05.2026 से 28.05.2026 तक कुल 02 फेरे लगाएगी।वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04128 गुवाहाटी से प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी। यह ट्रेन दिनांक 22.05.2026 से 29.05.2026 तक कुल 02 फेरे संचालित करेगी।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व समय-सारणी एवं उपलब्धता की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से प्राप्त कर लें।