अलका श्रीवास्तव बनीं जिला उपाध्यक्ष व सिंधु श्रीवास्तव बनीं जिला सचिव*

*नारायणपुर/कांकेर,/अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव, प्रांत अध्यक्ष आराधना खरे एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव के विचार-विमर्श उपरांत कांकेर जिला महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है।
*श्रीमती अलका श्रीवास्तव* - जिला उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, कांकेर *श्रीमती सिंधु श्रीवास्तव* - जिला सचिव, महिला प्रकोष्ठ, कांकेरश्रीमती अलका श्रीवास्तव समाज सेवा कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़ी हैं, जबकि श्रीमती सिंधु श्रीवास्तव शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ समाज सेवा में योगदान दे रही हैं। दोनों ही कांकेर के प्रतिष्ठित परिवार से हैं।

इन नियुक्तियों पर कायस्थ समाज में हर्ष की लहर है। बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायपुर, जगदलपुर, नारायणपुर, रायगढ़, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बालोद एवं कांकेर सहित पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने बधाई दी है।

बधाई देने वालों में सोनाली बिलासपुर, राजेश कुमार सक्सेना कोरबा, विशाल सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, रिया श्रीवास्तव रायपुर, डॉ अनुराधा दुर्ग, पूनम श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, शिव शरण श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव कोंडागांव, वर्षा श्रीवास्तव जगदलपुर, चंदादेवी श्रीवास्तव नारायणपुर, अजय श्रीवास्तव रायगढ़, मनीष श्रीवास्तव कांकेर प्रमुख हैं।

संगठन के संरक्षक पूर्व सांसद आर के सिन्हा, पूर्व सांसद आलोक संजर, मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजीव श्रीवास्तव एवं समस्त राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की।