पीलीभीत में घर का नल खराब हो जाने के चलते नल मिस्त्री बुलाने गए युवक वसीम का राशन कोटेदार हसनैन और उसके परिजनों पर मारपीट कर अपने घर में बंधक बनाने का आरोप। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस

राजेश गुप्ता पीलीभीत
लोकेशन / थाना जहानाबाद
मो 9719672920


पीलीभीत में घर का नल खराब हो जाने के चलते नल मिस्त्री बुलाने गए युवक वसीम का राशन कोटेदार हसनैन और उसके परिजनों पर मारपीट कर अपने घर में बंधक बनाने का आरोप।

सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने राशन कोटेदार हसनैन के घर में रस्सी से बंधे वसीम को कराया बंधन मुक्त।

सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सदर नताशा गोयल पहुंचे।

राशन कोटेदार हसनैन की पत्नी नगीना ने वसीम पर तमंचा लेकर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के लगाए गंभीर आरोप।

आईपीएस अधिकारी/ सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा पूरे मामले में की गई जांच,जांच में आरोप झूठे पाए गए।

राशन कोटेदार के पड़ोसियों से सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सदर के द्वारा की गई पूछताछ।

पुलिस के द्वारा कोटेदार के घर के आसपास के कैमरे भी चेक किया जा रहे हैं।

सच्चाई और हकीकत क्या है इसकी सही जानकारी राशन कोटेदार के पड़ोसियों के घर के बाहर लगे कैमरों से प्राप्त हो सकती है।

आपको बता दें दोनों पक्षों के बीच राशन कोटा विवाद के चलते आपस में पुरानी रंजिश चल रही है,जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच पूर्व में लड़ाई झगड़ा हो चुका है जिस पर जहानाबाद पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भानडांडी का है मामला।