उस्मानी राष्ट्रीय मंच की अहम बैठक संपन्न, शिक्षा व सामूहिक विवाह सम्मेलन पर बनी रूपरेखा।

आगरा/फतेहपुर सीकरी:साजिद उस्मानी

उस्मानी राष्ट्रीय मंच की एक अहम बैठक रविवार 17 मई 2026 को राहुल नगर स्थित एक निजी आवास पर आयोजित की गई।

बैठक में समाज के शैक्षिक और सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंच द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले बच्चों के प्रोत्साहन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।�

बैठक में रायशुमारी के बाद निर्णय लिया गया कि 21 जून 2026 को बच्चों का प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेधावी और प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा।

इसके साथ ही जरूरतमंद उस्मानी समाज की बेटियों के लिए सामूहिक शादी सम्मेलन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 16 अगस्त 2026 को 10 जरूरतमंद लड़कियों का निःशुल्क शादी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस सम्मेलन में लड़के या लड़कियों के परिवार से किसी प्रकार का कोई शुल्क या पैसा नहीं लिया जाएगा।

बैठक में मौजूद सभी साथियों ने समाज की बेहतरी और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।