भीषण गर्मी के चलते आगरा के सभी स्कूल 19 मई को बंद रहेंगे।

आगरा। भीषण गर्मी और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा द्वारा जनपद के सभी विद्यालयों को 19 मई 2026 को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह आदेश मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जनपद आगरा के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालय तथा सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय (नर्सरी से कक्षा 12 तक) 19 मई को बंद रहेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।