सर्व यादव समाज जिला कोरिया ने नवनियुक्त कलेक्टर रोक्तिमा यादव का किया स्वागत

बैकुंठपुर। सर्व यादव समाज जिला कोरिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जिले की नवनियुक्त कलेक्टर रोक्तिमा यादव का सौजन्य भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समाज के पदाधिकारियों ने जिले के सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई। वहीं कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के विकास एवं आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। गणेश यादव प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़,रेवा यादव संरक्षक, राजकुमार यादव महामंत्री, गोरेलाल यादव कार्यकारणी अध्यक्ष ,निलेश यादव ,दिनेश यादव युवा जिला अध्यक्ष, शिव प्रताप यादव उपाध्यक्ष कार्यक्रम के दौरान सर्व यादव समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।