मीना श्रीवास्तव बनीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कांकेर जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ

नारायणपुर/कांकेर, छत्तीसगढ़ | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष आराधना खरे से विमर्श उपरांत मीना श्रीवास्तव, निवासी आदर्श नगर, कांकेर को कांकेर जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ मनोनीत किया है।

मीना श्रीवास्तव लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी हैं एवं जिले के प्रतिष्ठित परिवार से हैं। इनके मनोनयन पर कायस्थ समाज में हर्ष की लहर है।

मनोनयन पर बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायपुर, जगदलपुर, नारायणपुर, रायगढ़ सहित प्रदेश भर के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने बधाई दी। इनमें सोनाली सोनाली, राजेश सक्सेना, विशाल सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, रिया श्रीवास्तव, डॉ. अनुराधा, पूनम श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हैं।

संगठन के संरक्षक आर.के. सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीवास्तव, दिनेश खरे सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय सभी पदाधिकारियों ने मीना श्रीवास्तव को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।