काली माता मंदिर में आस्था का सागर,विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब 

काली माता मंदिर में आस्था का सागर,विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

#हरदोई
.
सीतापुर रोड बाईपास स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र भर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के आयोजन में मुख्य रूप से प्रदीप गुप्ता एवं बलराम गुप्ता (प्रधान, महोलिया शिवपार) की सक्रिय उपस्थिति रही। साथ ही पंडित राजेश कुमार शुक्ला एवं अन्य भक्तगण भी पूरे श्रद्धा भाव के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे हर आने वाले भक्त ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

🚩 "जय माता दी" के उद्घोष के साथ भंडारा संपन्न, भक्तों ने लिया पुण्य लाभ 🚩