इज्जतनगर मंडल में RailOne ऐप से डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा, पेपरलेस यात्रा के लिए जागरूकता अभियान

बरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस?2026 अभियान के तहत इज्जतनगर मंडल द्वारा तीसरे दिन विभिन्न स्टेशनों पर RailOne ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को रेलवे की डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा कागज की खपत कम कर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। अभियान के दौरान यात्रियों को RailOne ऐप के उपयोग, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, डिजिटल भुगतान और अन्य आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी गई।
रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों को मोबाइल से टिकट बुकिंग, कैशलेस भुगतान तथा पेपरलेस यात्रा के लाभों के बारे में विस्तार से समझाया। स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, पोस्टर एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
यात्रियों को बताया गया कि डिजिटल टिकटिंग न केवल सुविधाजनक और समय बचाने वाली व्यवस्था है, बल्कि यह स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल रेलवे के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास में अपना योगदान दें।
संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक