कासगंज-डोराई मार्ग का समपार 306/सी 14 घंटे रहेगा बंद

समपार संख्या 306/सी पर मरम्मत कार्य, 13 मई शाम से 14 मई सुबह तक सड़क यातायात रहेगा बंद

मामोन-दरौआपुर मार्ग रहेगा वैकल्पिक रास्ता

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के सोरों शूकर क्षेत्र-कासगंज सिटी स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 306/सी (कासगंज-डोराई मार्ग) पर सावधिक ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते समपार पर सड़क यातायात 13 मई 2026 को सायं 4 बजे से 14 मई 2026 को प्रातः 6 बजे तक पूर्णतया बंद रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार यह समपार किमी संख्या 416/10-11 पर स्थित है, जहां आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाना है। इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को आवागमन हेतु मामोन-दरौआपुर मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर द्वारा दी गई।