* सह सम्मान मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह - श्री नरेंद्र भंडारी / संजय सक्सेना जी *

सैनी अधिकारी कर्मचारी विकास संगठन (रजि.) दिल्ली द्वारा दिनांक 12 मई 2026 को ?सह सम्मान मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह? का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अरुण जी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ हुआ। श्री अरुण जी की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का सुंदर समावेश कर समां बांध दिया। आयोजन के अंतर्गत बच्चों हेतु चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं मंच से वक्ताओं के प्रेरणादायक संबोधनों ने उपस्थित बच्चों, महिलाओं एवं नवयुवकों में नई ऊर्जा एवं सामाजिक चेतना का संचार किया।

कार्यक्रम में जनकपुरी, दिल्ली के एसडीएम श्री हर्षित सैनी जी, एसीपी श्री स्वदेश सैनी जी, एसीपी श्री अशोक सैनी जी, एसएचओ श्री राजेश मौर्य जी, एसएचओ श्री लक्ष्मी नारायण जी तथा डीआरडीओ से श्री राजेंद्र जी सैनी (सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस विभाग, दिल्ली मेट्रो, शिक्षा विभाग, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल क्षेत्र से जुड़े स्वजातीय बंधुओं ने समाजहित में सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। सभी अधिकारियों एवं अतिथियों ने मंच से अपने संपर्क नंबर साझा करते हुए समाज के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

राजस्थान से पधारे सामाजिक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत जी के विशेष कार्याधिकारी श्री अनीश सैनी जी ने अपने संबोधन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का डिजिटल डाटा तैयार करने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम अत्यंत व्यवस्थित एवं प्रोफेशनल तरीके से संपन्न हुआ। मंच संचालन सुश्री सुनैना सैनी एवं श्री मक्खन लाल सैनी जी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।

संगठन के महासचिव श्री मनीष सांखला जी ने संरक्षक श्री जय भगवान दहिया जी के सानिध्य में कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रवक्ता श्री बनवारी लाल सैनी जी ने संगठन के उद्देश्यों एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सचिव श्री मनोहर लाल सैनी जी एवं सहसचिव श्री जय प्रकाश सैनी जाजिम जी ने कार्यक्रम को सफल एवं सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सह कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सैनी जी एवं श्री कृष्ण कुमार सैनी (अध्यापक) जी ने बच्चों की प्रतियोगिताओं का सफल संचालन किया। मुख्य अतिथियों के हाथों बच्चों को स्मृति चिन्ह श्री अशोक सैनी जी की देखरेख में प्रदान किए गए।

श्री विमल जी सैनी, श्री रामावतार जी सैनी, श्री राजन सैनी, श्री दिनेश सैनी, श्री सुरेश सैनी, श्री नरेश सैनी (दिल्ली मेट्रो), श्री शीशराम सैनी तथा बेटियों अदिति सैनी, आराध्या जाजिम एवं शालू सैनी ने आगंतुकों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

महासचिव श्री मनीष सांखला जी ने इस आयोजन को मातृशक्ति को समर्पित बताया, क्योंकि इसी दिन मातृ दिवस भी था। संगठन के अध्यक्ष श्री संतोष सैनी जी, जिन्होंने पिछले एक माह से कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था का गंभीरता एवं समर्पण के साथ नेतृत्व किया, उनकी अगुवाई में कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।

अंत में अध्यक्ष महोदय ने कार्यक्रम में पधारे सभी प्रबुद्ध जनों, मातृशक्ति एवं संगठन के उन सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने तन, मन एवं धन से सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

श्री नरेंद्र भंडारी जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री संजय सक्सेना जी , राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी ,