आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत यात्रा का सुनहरा अवसर

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन और दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा का शानदार अवसर उपलब्ध कराया है। यह यात्रा योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से संचालित की जाएगी, जिसमें यात्रियों को एक ही पैकेज में धार्मिक स्थलों के दर्शन, भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

आईआरसीटीसी, भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जिसे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खानपान एवं आतिथ्य सेवाओं के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

भारत गौरव ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस विशेष टूर पैकेज में यात्रियों को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी व कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तथा संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय मंदिरों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

यात्रा अवधि: 12 जून 2026 से 23 जून 2026 (11 रात / 12 दिन)

पैकेज मूल्य:

स्लीपर (इकोनॉमी): ₹24,100 प्रति व्यक्ति

3 एसी (स्टैंडर्ड): ₹40,890 प्रति व्यक्ति

2 एसी (कम्फर्ट): ₹54,390 प्रति व्यक्ति

इस यात्रा में यात्री योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई और ललितपुर जंक्शन से चढ़ व उतर सकेंगे।

दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा भी होगी संचालित

आईआरसीटीसी द्वारा दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा भी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से कराई जा रही है। इस पैकेज में तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी दर्शन तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) का भ्रमण शामिल है।

यात्रा अवधि: 29 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 (11 रात / 12 दिन)

पैकेज मूल्य:

स्लीपर (इकोनॉमी): ₹24,350 प्रति व्यक्ति

3 एसी (स्टैंडर्ड): ₹41,800 प्रति व्यक्ति

2 एसी (कम्फर्ट): ₹55,750 प्रति व्यक्ति

इस यात्रा में यात्रियों को 2 एसी, 3 एसी व स्लीपर कोच, नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन तथा स्थानीय भ्रमण हेतु एसी/नॉन एसी बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही इस पैकेज में एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग

आईआरसीटीसी ने बताया कि इन यात्राओं की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या फिर www.irctctourism.com वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

बुकिंग/जानकारी के लिए संपर्क नंबर

9236391908, 8287930908, 8287930199, 9717649141, 7302821864, 9415042930, 9305111764, 8287930913, 8595924294

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक: अजीत कुमार सिन्हा