मंडलाफोर्ट से छिंदवाड़ा और जबलपुर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को किया रवाना

मंडलाफोर्ट से छिंदवाड़ा और जबलपुर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू

सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को किया रवाना

मंडलाफोर्ट। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के नागपुर मंडल द्वारा मंडलाफोर्ट?छिंदवाड़ा एवं मंडलाफोर्ट?जबलपुर के बीच नई सीधी रेल सेवाओं का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ 09 मई को मंडलाफोर्ट रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

कार्यक्रम में मंडला सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते ने नई रेल सेवाओं का उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में यात्रियों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा।

रेल प्रशासन के अनुसार, पूर्व में संचालित गाड़ी संख्या 58828 (मंडलाफोर्ट?नैनपुर) और 58824 (नैनपुर?छिंदवाड़ा) का विलय कर अब मंडलाफोर्ट?छिंदवाड़ा सीधी रेल सेवा (58824) प्रारंभ की गई है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 51712 (मंडलाफोर्ट?नैनपुर) और 51706 (नैनपुर?जबलपुर) के स्थान पर अब मंडलाफोर्ट?जबलपुर सीधी रेल सेवा (51706) का संचालन शुरू किया गया है। वहीं 10 मई से गाड़ी संख्या 51704/51703 (मंडलाफोर्ट?जबलपुर?मंडलाफोर्ट) अपने निर्धारित समय पर परिचालित होगी।

नई सेवाओं के शुरू होने से यात्रियों को अब नैनपुर स्टेशन पर ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और समय की भी बचत होगी। इससे मंडला, नैनपुर, छिंदवाड़ा और जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा।

ट्रेनों को रवाना करने के बाद सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने रेलवे प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य किए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद