हरदोई में प्रेम-प्रसंग में खूनी विवाद, नाराज प्रेमिका ने युवक का काटा प्राइवेट पार्ट, 6 मई को हुई थी शादी

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के कुरसेली गांव में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर गन्ने के खेत में बुलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि कुरसेली निवासी 22 वर्षीय सुधीर का अपनी रिश्तेदारी में लगने वाली बुआ की बहू से प्रेम संबंध था। इसी बीच परिवार ने सुधीर की शादी तय कर दी और 6 मई को उसकी शादी हो गई। शादी के बाद प्रेमिका उससे नाराज चल रही थी।
आरोप है कि घटना के दिन महिला ने सुधीर को मिलने के बहाने बुलाया। जब वह गन्ने के खेत में पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। घटना के बाद घायल युवक दर्द से कराहता हुआ मिला, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर पहुंचे।
सीएचसी शाहाबाद के ईएमओ के अनुसार, सुधीर पुत्र अनिल को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।