ग्रपए की इगलास तहसील कार्यकारिणी घोषित, सुनील गुप्ता बने अध्यक्ष

इगलास। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) की जनपद अलीगढ़ के अंतर्गत तहसील इगलास की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से गठित इस टीम में सुनील गुप्ता को तहसील अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का इगलास पत्रकार संघ और जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाराशर, मंडल महामंत्री योगेश कौशिक की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ गठन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक शिवओम शर्मा ने की। इस दौरान संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने पत्रकारों की एकजुटता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील गुप्ता और उनकी टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस अवसर पर मंडल महामंत्री योगेश कौशिक ने अपना हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। मंडल स्तर पर संगठन पूरी तरह से इगलास की टीम के साथ खड़ा है और हमें उम्मीद है कि सुनील गुप्ता के नेतृत्व में संगठन तहसील में एक नई मिसाल पेश करेगा।

नई कार्यकारिणी का विस्तार

घोषित की गई नई टीम में अनुभवी पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं:

अध्यक्ष : सुनील गुप्ता

उपाध्यक्ष : देवेन्द्र कुमार उर्फ सोनू शर्मा, अमित शर्मा, योगेश उपाध्याय

महामंत्री : नानक चंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, कृष्णा अग्रवाल

मंत्री : नरेंद्र कुमार गुप्ता, बाबूलाल, रोहित शर्मा

कोषाध्यक्ष : योगेश शर्मा

संगठन मंत्री : गौरवेंद्र सिंह

संप्रेक्षक : विशाल उपाध्याय

कार्यकारिणी सदस्य : सचिन प्रेमी

सदस्य : प्रमोद कुमार, अंकित कुमार, विलाल सैफी, ब्रजेश कुमार, मुकेश कुमार व संजय खान।

पत्रकार जगत में उत्साह की लहर

नवनिर्वाचित टीम की घोषणा के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत प्रेमी, सरताज अहमद सैफी, कुलदीप शर्मा, खालिक अंसारी, संजय भारद्वाज, सुनील शर्मा, राहुल तिवारी, विष्णु शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनीष तिवारी, सलमान, पंकज बघेल, रामकुमार शर्मा, नीरज, उमाशंकर शर्मा और ऋषि चौधरी आदि पत्रकारों ने फूल-मालाएं पहनाकर नई कार्यकारिणी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।