समपार फाटक सी-213 पर रेल कार्य के चलते 3 दिन रहेगा यातायात बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के सालावास यार्ड स्थित समपार फाटक संख्या सी-213 पर रेल अनुरक्षण कार्य के कारण आगामी तीन दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा यहां बीसीएम मशीन से गहरी छनाई एवं पैकिंग मशीन से ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य 07 मई 2026 से 09 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान समपार फाटक पर सड़क यातायात को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार कार्य के दौरान आमजन की सुविधा हेतु यातायात को समपार फाटक एलसी-211 के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और कार्य में सहयोग प्रदान करें।

रेल प्रशासन ने बताया कि यह कार्य रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।