कटरा में होगा “दुर्गा स्तुति” संगीतमय कार्यक्रम, श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड का आमंत्रण

कटरा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा द्वारा माँ भगवती की दिव्य आराधना एवं भक्ति रस से ओत-प्रोत संगीतमय संध्या "दुर्गा स्तुति" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष धार्मिक आयोजन में श्राइन बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है।

श्राइन बोर्ड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक श्री अशोक भारद्वाज अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को माँ की भक्ति में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान माँ दुर्गा की स्तुति, भजन और भक्ति गीतों की मधुर धुनों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से भर जाएगा।

यह संगीतमय कार्यक्रम 09 मई 2026 (शनिवार) को सायं 04:00 बजे से 07:00 बजे तक आध्यात्मिक विकास केंद्र, कटरा में आयोजित किया जाएगा।

श्राइन बोर्ड ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ना है, ताकि वे माँ वैष्णो देवी के श्री चरणों में अपनी आस्था को और अधिक मजबूत कर सकें।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस विशेष कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ भगवती के चरणों में भक्ति लाभ प्राप्त करें और संगीतमय संध्या का आनंद लें।