बाबा इंटरनेशनल स्कूल में क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

बिल्सी : आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा अनुसार क्ले मॉडलिंग के अनुरूप रंग बिरंगी क्ले के माध्यम से विभिन्न आकृतियाँ बनाकर अपनी कलात्मक प्रवृति को व्यक्त किया। बच्चों ने अपनी कल्पना अनुसार मिट्टी की मनमोहक आकृतियां बनाई। इनमें से कलश, दीये, स्वास्तिक और मिट्टी की गाड़ी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने क्ले द्वारा सुंदर रूप से फ्लावर पोट, गणेश जी, स्नो मैन आदि अनेक कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कक्षा पी.जी. से अक्षिता, कक्षा एन.सी. से लक्ष्य भारद्वाज, कक्षा के.जी. से अविरल, कक्षा 1 से सार्थक, कक्षा 2 से वैदिक, कक्षा 3 से अथर्व, कक्षा 4 से श्रृष्टि, कक्षा 5 से अनवी, कक्षा 6 से ईशिका, कक्षा 7 से आराध्या वार्ष्णेय, कक्षा 8 से पूर्वी शर्मा, कक्षा 9 से गुलफ़शन राईन, कक्षा-10 से अदिति वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिभा की खूब सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे आयोजनों में अवश्य भाग लेते रहना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक स्तर ऊंचा होता है। साथ ही बच्चों में कलात्मक प्रतिभा बढ़ती है।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को तलाश कर तराशती हैं और स्वयं को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करती हैं, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि करती हैं। उन्होंने बच्चों के प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के माध्यम से जहां बच्चों के अंदर छुपी कला को व्यक्त करने का माध्यम मिलता है वहीं उनमें छुपी प्रतिभा उजागर होती है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |