*खंभे से टकराई कार युवक की मौके पर ही हुईं मौत  दो साथी मौके से फरार* @KailashGupta

*खंभे से टकराई कार युवक की मौके पर ही हुईं मौत दो साथी मौके से फरार*
@KailashGupta


बिजुआ खीरी ! शुक्रवार को भीरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दरियाबाद के रहने वाले 18 वर्षिय अभिषेक बाजपेई पुत्र रामसरन देर रात गोपालपुर से शादी से अपने दो साथी अंकित,सत्यपाल के साथ घर वापस आ रहे थे। गोपालपुर मैरिज हाल के पास अनियंत्रित हुई कार एक खंभे से जा टकरा गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अभिषेक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादशा शुक्रवार देर रात 3 बजे का बताया जा रहा है।कार मे दो साथी बैठे थे वो कार छोड़ के भाग निकले घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ।वही घर पर जानकारी मिलने के बाद मातम पसर गया मृतक की माँ कमलेश कुमारी का रो- रो कर बुरा हाल है