सपा में शामिल नीलू सत्यार्थी की पहली प्रेसवार्ता, बोली- समाजवादी पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर करूंगी काम, बसपा से लड़ चुकी है चुनाव

हरदोई। बहुजन समाज पार्टी की पूर्व नेता नीलू सत्यार्थी ने अपने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने हरदोई स्थित सपा कार्यालय में पहली प्रेसवार्ता कर अपने विचार साझा किए।
नीलू सत्यार्थी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के फैसलों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी नेतृत्व के जो भी निर्देश होंगे, वह उसी के अनुसार कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के बाद से वह बहुजन समाज पार्टी में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रही थी।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी लगातार महिलाओं, युवाओं और किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। यही कारण है कि उन्होंने सपा को अपनी नई राजनीतिक दिशा के रूप में चुना। उन्हीं के साथ पत्रकार नेहा दीक्षित ने भी समाजवादी पार्टी को ज्वॉइन किया था।
नीलू सत्यार्थी केपति पुष्प सेन सत्यार्थी, एडिशनल कमिश्नर, परिवहन विभाग के पद से पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्होंने भी सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान देने हेतु समाजवादी पार्टी जॉइन की है और आज वह भी पहली बार हरदोई में प्रेसवार्ता में आए। उनका मानना है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादवआज अन्याय, शोषण, एट्रोसिटी (अत्याचार) की लड़ाई बहुजनों की आवाज बनकर पीडीए के फार्मूले पर फील्ड में लड़ रहे हैं। हम सब उनके साथ हैं और कंधे से कंधा मिलाकर समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनाएँगे और सबकी भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे।
नीलू सत्यार्थी ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।