एलटीटी–अयोध्या कैंट के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू करेगा मध्य रेलवे

एलटीटी?अयोध्या कैंट के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू करेगा मध्य रेलवे

मध्य रेलवे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) मुंबई और अयोध्या कैंट के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित साप्ताहिक सेवा शुरू करने जा रहा है। ट्रेन संख्या 22111 (LTT?अयोध्या कैंट) का संचालन 5 मई 2026 से प्रत्येक मंगलवार को होगा, जबकि ट्रेन संख्या 22112 (अयोध्या कैंट?LTT) की सेवा 6 मई 2026 से प्रत्येक बुधवार को शुरू होगी।

रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 अप्रैल 2026 को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में किया गया था। ट्रेन 22111 एलटीटी से सुबह 07:55 बजे चलकर अगले दिन 10:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 22112 अयोध्या कैंट से 13:50 बजे रवाना होकर अगले दिन 15:45 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज जंक्शन, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 8 स्लीपर, 11 जनरल, 1 पैंट्री कार और 2 गार्ड ब्रेक वैन कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस में कवच सुरक्षा प्रणाली, पुश-पुल तकनीक, सीसीटीवी, एलईडी लाइट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं और पूरी तरह सील्ड गैंगवे जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ट्रेन संख्या 22111 की बुकिंग 2 मई 2026 से IRCTC वेबसाइट और आरक्षण केंद्रों पर शुरू होगी। वहीं अनारक्षित टिकट UTS और RailOne ऐप के जरिए लिए जा सकेंगे। यह जानकारी मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने दी।