बालको पुलिस की सफलता: सुनार व 2 चोर सहित 3 गिरफ्तार

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)-कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बालको पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
प्रार्थी कमरे आलम द्वारा 05 अप्रैल को थाना बालकोनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके चाचा शादी कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम की चोरी कर ली गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 200/2024 धारा 331(4), 305, 317(2), 3,5 बीएनएस के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी बालकोनगर निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा


1.अमित देवांगन उर्फ मिथलेश देवांगन पिता लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, 26 वर्ष, निवासी परसाभाठा दुर्गा पंडाल के पास, बालको
2.राकेश कुमार बघेल उर्फ राका, पिता स्व. सुखदेवानंद बघेल, 21 वर्ष, निवासी क्वार्टर नंबर 796 ए-टाइप सेक्टर-5 बालको
(चोरी का सोना खरीदने वाला) 3.राकेश कुमार सोनी पिता फनीत राम सोनी, 37 वर्ष, निवासी परसाभाठा शिव मंदिर के पास, बालको को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई। आरोपियों से कुल 2 लाख 80 हजार कीमती सामानों को बरामद किया गया। चोरी के आभूषण खरीदने वाले आरोपी राकेश कुमार सोनी के कब्जे से सोना-चांदी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी, ASI अजय सिंह, माखन लाल पात्रे, आरक्षक 531 अनिल साहू, आरक्षक 468 गजेन्द्र राजवाडे ,आरक्षक डेविड निराला आरक्षक रामेश्वर यादव वं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।