देवरिया। लार के पशु चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमा...">

देवरिया। लार के पशु चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमा...">

देवरिया। लार के पशु चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमा...">

पशु सेवा ही मानवता की सच्ची पहचान है: डॉ अमित कुमार सिंह

25 अप्रैल को "विश्व पशु चिकित्सा दिवस"

देवरिया। लार के पशु चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। यह दिवस पशु चिकित्सकों के समर्पण, सेवा और पशु स्वास्थ्य के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। पशु चिकित्सक केवल पशुओं के उपचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे पशुधन विकास, जनस्वास्थ्य संरक्षण, दुग्ध उत्पादन वृद्धि तथा पशु-पक्षियों के कल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पशु चिकित्सक मूक प्राणियों के लिए भगवान के समान होते हैं। वे बीमार, घायल और असहाय पशुओं को नया जीवन प्रदान करते हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन का विशेष महत्व है, और पशु चिकित्सक किसानों के सहयोगी बनकर पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। वे टीकाकरण, रोग नियंत्रण, कृत्रिम गर्भाधान तथा पशुपालन संबंधी जागरूकता फैलाने का कार्य भी करते हैं।
आज के समय में पशुजन्य रोगों की रोकथाम और ?एक स्वास्थ्य? की अवधारणा में भी पशु चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पशु और मानव स्वास्थ्य परस्पर जुड़े हुए हैं।
विश्व पशु चिकित्सा दिवस हमें यह संदेश देता है कि पशुओं के प्रति करुणा, सेवा और संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर हमें पशु चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित करते हुए पशु सेवा और पशु कल्याण के प्रति संकल्प लेना चाहिए।