रक्तदान कर शिक्षक विवेक कुमार सिंह बने मानवता के मिसाल गांव में हुआ भव्य सम्मान। 

विशेश्वरगंज, बहराइच।शनिवार को रक्तदान कर एक जरूरतमंद की जान बचाने वाले शिक्षक विवेक कुमार सिंह ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। उनके इस सराहनीय कार्य के बाद गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पमाला पहनाकर, पेन व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके इस कार्य की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर शिक्षक विवेक कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें जो यह मानव शरीर मिला है, उसकी अंतिम सांस तक रक्त की एक-एक बूंद समाज के लोगों के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षक के पद का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करने के साथ-साथ उन्हें बचपन से ही समाज सेवा में विशेष लगाव रहा है।उन्होंने अपनी सफलता और सेवा भावना का श्रेय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती राशि सिंह (सहायक अध्यापिका, बेसिक शिक्षा परिषद) को देते हुए कहा कि उनका निरंतर सहयोग उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है।विवेक कुमार सिंह ने अपनी प्रेरणा के स्रोत के रूप में अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें अपने परबाबा स्वर्गीय शिव बक्स सिंह (भूतपूर्व प्रधानाध्यापक), बाबा पृथ्वीपाल सिंह (भूतपूर्व प्रधानाध्यापक), बाबा सरयू प्रसाद सिंह (भूतपूर्व चिकित्साधिकारी) तथा अपने चाचा राम कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश पुलिस) से समाज सेवा की प्रेरणा मिली है।कार्यक्रम के अंत में लोगों ने उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनका यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है।अजीत प्रताप सिंह,पवन सिंह, हिमांशू सिंह,विश्वजीत मिश्रा,दीपू सिंह आदि लोगो ने गांव पहुंचने पर स्वागत किया।