पीलीभीत में ट्रक और ईको सवारी गाड़ी की बरेली हाईवे पर  हुई भिड़ंत,भिड़ंत मे गाड़ी में सवार दो लोगों की हुई मौत,एक की हालत गंभीर कई अन्य घायल। दुर्घटना के बाद अज्ञात ट्रक हुआ फरार।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत में ट्रक और ईको सवारी गाड़ी की बरेली हाईवे पर हुई भिड़ंत,भिड़ंत मे गाड़ी में सवार दो लोगों की हुई मौत,एक की हालत गंभीर कई अन्य घायल। दुर्घटना के बाद अज्ञात ट्रक हुआ फरार।

पीलीभीत जनपद में कल बीती रात एक ट्रक और ईको सवारी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे पीलीभीत जिला अस्पताल से डॉक्टर के द्वारा इलाज हेतु बरेली हायर सेंटर भेज दिया गया है।इसके अलावा गाड़ी में सवार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।दुर्घटना के बाद ट्रक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है।मृतकों में पीलीभीत कोतवाली का रहने वाला रजत पुत्र राजेंद्र निवासी मोहल्ला बाग गुल शेर खां का बताया गया है।जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना है।मीडिया को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया है थाना जहानाबाद क्षेत्रअंतर्गत बरेली हाईवे पर ईको एवं ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में ईको सवार 10 व्यक्ति घायल हुए,जिन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, घायलों में से 02 व्यक्तियों को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया,एक अन्य घायल को चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है तथा एक व्यक्ति उपचाराधीन है,शेष सभी घायलों को उपचार के बाद उनके परिजन अपने साथ ले गए हैं।प्रकरण में शिकायत पत्र मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।