पू. सी. रेलवे ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई

गुवाहाटी। पू. सी. रेलवे (पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे) द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जन्म वार्षिकी गुरुवार को मुख्यालय परिसर स्थित डॉ. भूपेन हजारिका सभागृह में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पू. सी. रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर भारतीय संविधान के जनक डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न संघों एवं यूनियनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।

इसके साथ ही पू. सी. रेलवे के निर्माण संगठन द्वारा मालीगांव स्थित नवनिर्मित महाप्रबंधक (निर्माण) कार्यालय भवन के कॉनकोर्स हॉल में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और योगदान पर वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने सामाजिक समानता और न्याय के लिए उनके संघर्ष को प्रेरणास्रोत बताया।

महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के माध्यम से देश के सभी वर्गों को न्याय और समानता का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के विकास में डॉ. अंबेडकर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

कपिंजल किशोर शर्मा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी