इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में ‘8वीं पोषण वार्ता-2026’ का आयोजन

बरेली। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अपर मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर के दिशा-निर्देश पर इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में ?8वीं पोषण वार्ता-2026? के अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर के अंतःरंग हाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

वार्ता का संचालन सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ. विदुषी सक्सेना द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान तथा प्रसव के बाद मातृ पोषण और स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संतुलित आहार को स्वस्थ गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव और प्रसवोत्तर बेहतर रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में अपर मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर ने गर्भावस्था के दौरान आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन के पर्याप्त सेवन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रसवोत्तर पोषण मां की रिकवरी, स्तनपान और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है। साथ ही उन्होंने हल्की शारीरिक गतिविधि, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने और एनीमिया जैसी सामान्य समस्याओं की रोकथाम को भी जरूरी बताया।

इस अवसर पर चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ अंतःरंग एवं बाह्यरंग विभाग के रोगी और उनके परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर मंडल।