युवा कवि हेमंत दुबे बने एकलव्यम फाउंडेशन के मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष

राजगढ़।संडावता नगर के समाजसेवी पंडित राजेंद्र प्रसाद दुबे (गुरु) के पुत्र एवं युवा कवि पंडित हेमंत कुमार दुबे को उनके साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों को देखते हुए एकलव्यम फाउंडेशन (NGO) द्वारा मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति संस्था की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया, अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रगीत कुंवर तथा महासचिव शिल्पी चौहान द्वारा की गई। संस्था पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि हेमंत दुबे अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।हेमंत दुबे की इस उपलब्धि पर उनके इष्ट मित्रों, साहित्यिक साथियों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना।